
जबलपुर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में रसल चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले को साड़ी पहनाई और फिर पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव नहीं हो सका। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के प्रदर्शन करा रही है, जबकि देश में महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दे मौजूद हैं। उन्होंने भाजपा पर दोहरी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे, अतुल बाजपेयी, मनीष चंसोरिया, अमरीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।
