स्टेटस बना विवाद का कारण, युवक को जान से मारने की धमकी

इंदौर: सोशल मीडिया पर डाला गया एक स्टेटस विवाद का कारण बन गया. ग्राम दौलताबाद के एक युवक को पहले समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए माफी मांगने पर मजबूर किया और इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई. पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उसे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग भी किया.

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह प्रायवेट कंपनी में कार्यरत है और 22 अगस्त को अपने मोबाइल पर एक स्टेटस डाला था, इस पर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी, उस समय उसने माफी मांग ली थी. इसके बावजूद 24 अगस्त की शाम करीब 4.15 बजे तनवीर पिता भूरु खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई. युवक ने आगे बताया कि अपने मामा दरियाव चौहान के साथ वह तनवीर को समझाने गया था, लेकिन वहां जावेद शाह, सलीम शाह और अनवर खान भी आ गए.

इन लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया. तभी मौके पर रतन चौहान, संजय चौहान, उमराव सिंह चौहान, संजय परिहार और सोहन चौहान पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश की. इसके बाद भी आरोपियों ने पीड़ित और उसके मामा को धमकाया कि यदि ज्यादा बोलोगे तो जान से खत्म कर देंगे. पीड़ित ने पुलिस को धमकी वाला वीडियो सबूत के तौर पर सौंपा है. उसने मांग की है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय, CCTV फुटेज पर आरोपी की तलाश

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर:शहर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय है. विजयनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग से इसी तरह ठगी की वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि […]

You May Like