ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय, CCTV फुटेज पर आरोपी की तलाश

इंदौर:शहर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय है. विजयनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग से इसी तरह ठगी की वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित गैंग है, जो अलग-अलग जगह एक ही तरीके से वारदात को अंजाम दे रहा है.

लसूड़िया पुलिस ने राहुल प्रजाप्रति निवासी लसूड़िया मोरी की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. राहुल हाल ही में देवास नाका स्थित एसबीआई एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान तीन युवक अंदर घुसे और उनमें से एक ने कहा कि एटीएम का सिस्टम बदल गया है. बातचीत में उलझाकर उन्होंने राहुल का कार्ड बदल दिया और उसके खाते से करीब 40 हजार रुपए निकाल लिए.

ठगी का पता तब चला जब खाते से रुपए कटने का मैसेज आया. इसी तरह आरोपियों ने कुछ दिन पहले निरंजनपुर निवासी रामेश्वर राव और राधा मोहन राजपूत के साथ भी कार्ड बदलकर वारदात की थी. पुलिस को पता चला है कि गिरोह ने हाल ही में एक बुजुर्ग को भी निशाना बनाया था, जिसके खाते से करीब 70 हजार रुपए पार कर लिए. पुलिस ने बताया कि गैंग सुनियोजित तरीके से एटीएम में अकेले पहुंचे लोगों को शिकार बना रहा है, मामले में जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

रणजीत हनुमान मंदिर में पुलिस की मॉक ड्रिल

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर: शहर में बढ़ते आयोजनों और सुरक्षा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सोमवार को रणजीत हनुमान मंदिर परिसर में बम स्मड और सुरक्षा शाखा की मॉक ड्रिल की. इस दौरान लावारिस वस्तु या विस्फोटक सामग्री मिलने पर किस तरह की कार्रवाई की जाएगी, इसका जीवंत अभ्यास […]

You May Like