सचदेवा ने दिल्ली की नयी मतदाता सूची का किया स्वागत

नयी दिल्ली 06 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने चुनाव आयोग की ओर से जारी की गयी संशोधित मतदाता सूची का स्वागत किया है और कहा है कि यह संतोषजनक है कि इस बार आम आदमी पार्टी (आप) लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच से समय के दौरान बड़ी संख्या में नकली खासकर रोहिंग्या और बंगलादेशी नागरिकों का वोट बनवाने में कामयाब नहीं हो सकी।

श्री सचदेवा ने सोमवार को कहा कि 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले आप ने 10-10 लाख नकली वोट जुड़वाये गये थे, लेकिन पर इस बार वह सफल नहीं हो पाई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के जागरूक निवासी कल्याण संघ (आरडब्लूए) और नागरिक संगठनों की फर्जी वोट बनने से रोकने की सजगता के कारण इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच के समय में केवल 1,67000 के नये वोट ही बने हैं।

उन्होंने कहा कि फर्जी मतदाता न बन पाने से हताश आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी अब चुनाव आयोग और भाजपा को कोस रहे हैं।

Next Post

मेटान्यूमो वायरस के तीन मामलों की पुष्टि

Mon Jan 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 जनवरी (वार्ता) देश में मानव मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के तीन मामले सामने आये हैं जिनमें दो कर्नाटक से और एक गुजरात से है। एचएमपीवी के तमिलनाडु में दो मामले आने की भी खबरें है हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत […]

You May Like