
सौसर। मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंधराखेड़ी में रविवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई व उसके परिवार द्वारा की गई मारपीट में बड़े भाई सुभाष गोरे (60) की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार शिवलाल गोरे अपने घर में पोर्च निर्माण का कार्य करवा रहा था। इसी दौरान छत को हथौड़े से तुड़वाने को लेकर सुभाष से उसका विवाद हो गया। दोनों के घर की दीवारें जुड़ी होने से मामला और बिगड़ गया। सुभाष के टोकने पर शिवलाल, उसकी पत्नी सुनंदा और पुत्र राहुल ने मिलकर सुभाष पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल सुभाष को सौसर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर BNS की धारा 296, 115, 351(3), 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गांव में मामूली विवाद से हुई इस दर्दनाक घटना ने पारिवारिक रिश्तों पर गहरी चोट छोड़ी है।
