संभागीय उपायुक्त सरवटे के घर में मिली बाघ की खाल

जबलपुर: आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर (ईओडब्ल्यू) के शिकंजे में फंसे आदिम जाति कल्याण विभाग, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण, जबलपुर के संभागीय उपायुक्त जगदीश प्रसाद सरवटे के घर में बाघ की खाल बरामद हुई है।

दरअसल ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति पर मिली शिकायत पर जगदीश प्रसाद सरवटे, उप आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण, जबलपुर एवं अतिरिक्त प्रभार, सागर निवासी शंकर शाह नगर रामपुर, के खिलाफ भ्रष्टाचार से करोड़ों रूपये की असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत में आरोप पर प्रकरण दर्ज किया है।

ईओडब्ल्यू की टीमों ने जबलपुर स्थित शंकर शाह नगर रामपुर के शासकीय आवास, भोपाल स्थित बाग मुगलिया स्वयं के मकान, अधारताल, जबलपुर स्थित पैतृक मकान में छापा मारा था। अधारताल, जबलपुर स्थित पैतृक मकान 3300 वर्ग फुट में सर्चिंग के दौरान बाघ की खाल मिली। इसके बाद मामले में वन विभाग को सूचना दी गई। अब मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। डिप्टी कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि यह खाल कहां से और कब आई।

Next Post

सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 25.57 करोड़ रुपये मूल्य का 24.827 किलोग्राम सोना जब्त , दो गिरफ्तार

Wed Jul 23 , 2025
नयी दिल्ली/ अहमदाबाद, 22 जुलाई (वार्ता) सीमा शुल्क विभाग के अधीन काम करने वाली एजेंसी एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की अहमदाबाद यूनिट ने गुजरात में सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पश्चिम एशिया से आ रहे पति-पत्नी के पास से 25.57 करोड़ रुपये मूल्य का 24.827 किलोग्राम सोना जब्त कर दोनों […]

You May Like