सड़क हादसा : दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

सौसर: क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हो गया जब जाम सांवली मंदिर के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिपला नारायणवार निवासी और भाजपा कार्यकर्ता दीपक ठाकरे उर्फ बापू की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक ठाकरे सौसर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर फैलते ही पिपला सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण दीपक ठाकरे की असमय मौत से पार्टीजनों और नेताओं में भी गहरा दुख देखा गया। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पिपला पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।गांव में अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने नम आंखों से दीपक को विदाई दी। घटना के बाद से नगर का माहौल गमगीन बना हुआ है।

Next Post

सामुदायिक पुलिसिंग के उदाहरण रहे के डी पाराशर का निधन

Mon Sep 22 , 2025
सतना:मध्यप्रदेश पुलिस सेवा के इतिहास में कुछ ऐसे नाम दर्ज हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को ईमानदारी, निष्ठा और सिद्धांतों का मार्ग दिखाते रहेंगे. ऐसे ही अद्वितीय व्यक्तित्व थे भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी केशव दत्त पाराशर (के.डी. पाराशर), जिनका रविवार को निधन हो गया. उनके जाने से पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन