झाड़ी में बोरे से ढ़का मिला शव, हत्या की आशंका

भोपाल।अशोका गार्डन थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को 80 फीट रोड स्थित इलाके में लोगों को झाड़ी के अंदर बोरे से ढ़का शव मिला, जिससे इलाके में डर और दहशत फैल गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मृतक पुरुष की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है. आसपास के निवासियों ने मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचित किया कि ड्रेन में एक बोरे से ढ़का शव पड़ा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला और मृतक पुरुष को देखा। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि मृतक की मृत्यु लगभग तीन दिन पहले हुई थी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव पर गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. शव का पोस्टमार्टम शासकीय हमीदिया अस्पताल की मोर्चुअरी में किया जा रहा है. पुलिस मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

Next Post

बेगमगंज में 7 गौशालाओं में हुआ गोवर्धन पूजन

Tue Oct 21 , 2025
बेगमगंज। धार्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को परंपरागत ढ़ंग से सहेजने का काम धर्मसेवियों , जनप्रतिनिधियों एवं सनातनधर्मियों ने आज नगर के श्यामनगर स्थित गुड्डा यादव श्रीकृष्ण अखाड़ा के निवास स्थान पर अन्नकूट उत्सव एवं गोवर्धन गौ -पूजन उत्सव सामाजिक समरसता के साथ पूर्व मंत्री रामपालसिंह के मुख्य अत्थित एवं विशेष […]

You May Like