जबलपुर: मदन महल थाना अंतर्गत चौथ पुल निवासी एक चश्मा व्यापारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। साइबर ठग ने खाते से एक लाख रूपए निकाल लिए। जब पीडि़त के पास ट्रांजेक्शन के मैसेज पहुंचे तो उसके होश उड़ गए जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक निहित कपूर निवासी नेपियर टाउन चौथा पुल के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे चश्मे का व्यापार करता है। जब वे शॉप में काम कर रहा था तभी उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल एक लाख रुपये की राशि तीन ट्रांजेक्शन में निकाल ली गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है
