पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने धनतेरस पर असहाय परिवार को दी सहायता

बागली। लाख जतन के बावजूद भी आदिवासी बाहुल्य बागली क्षेत्र में कई परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। विगत वर्षों में उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन और चूल्हे वितरित किए गए उस वक्त शासन प्रशासन द्वारा निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक सर्वे कराया और सर्वे के दौरान पात्र हितग्राहियों को उज्जवला कनेक्शन वितरित किए इसके बावजूद भी बागली मुख्यालय से 5 किलोमीटरदूर बरझाई ग्राम पंचायत के ग्राम साल खेतिया में निवास कल्याणी महिला अवंती बाई इस योजना से वंचित रह गई उसके परिवार में चार संतानों में तीन संतान जन्म से दृष्टि बाधित हे उक्त महिला को खाना बनाने में बहुत परेशानी आती थी यह समाचार पूर्व शिक्षा मंत्री एवं क्षेत्र से पूर्व के विधायक रहे दीपक जोशी को लगा उन्होंने धनतेरस अवसर पर इस परिवार की सहायता करने के लिए देवास मुख्यालय से गेस चुल्हा टंकी रेगुलेटर लाइटर आदि खरीद कर संबंधित परिवार की मुखिया के सुपुर्द किया साथ ही आने वाले वर्षों में स्वयं की ओर से गैस आपूर्ति पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Next Post

सीधी में फर्जी मतदाता सूची: कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की माँग 

Sat Oct 18 , 2025
सीधी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन में पत्रकार वार्ता कर वोट चोरी पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमोड़ी कला की पंचायत स्तरीय मतदाता सूची 2025 में लगभग 110 फर्जी नाम दर्ज पाए गए हैं। […]

You May Like

मनोरंजन