आंध्र में पुलिस ने रेड्डी के खिलाफ दर्ज किया चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला

गुंटूर, (वार्ता) आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

यह मामला मिर्च किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए 19 फरवरी को यहां बाहरी इलाके में स्थित मिर्च यार्ड के उनके दौरे से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने वाईएसआरसीपी को इस मिर्च यार्ड के दौरे की अनुमति नहीं दी क्योंकि उस समय विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव होने के कारण चुनाव आचार संहिता लागू थी। आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए श्री रेड्डी मिर्च यार्ड गए और मिर्च किसानों से बात की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अनुमति लिए बिना इस अवसर पर राजनीतिक भाषण भी दिए। पुलिस ने श्री रेड्डी, पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू, विधायक लेल्ला अप्पीरेड्डी, पूर्व महापौर कवई मनोहर नायडू और पूर्व सांसद मोडुगुला वेणुगोपाल रेड्डी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर सभा करने, रैलियां निकालने और भाषण देने को लेकर मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 41ए नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए नल्लापडु थाना में उपस्थित होने को कहा है।

 

Next Post

पुरी रथ यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए ईसीओआर यात्रा मोबाइल ऐप लॉन्च

Wed Jun 25 , 2025
भुवनेश्वर, (वार्ता) पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) ने पुरी रथ यात्रा में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों को वास्तविक समय, विश्वसनीय और सुलभ रेलवे सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समर्पित मोबाइल एप्लिकेशन, ‘ईसीओआर यात्रा’ लॉन्च किया है। ईसीओआर सूत्रों के अनुसार एंड्रॉइड-आधारित ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और […]

You May Like

Play sound