बाइक से आए बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भागे, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

ग्वालियर:महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में नाती को पार्क से घुमाकर वापस लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश संकरी गलियों से होते हुए भाग चुके थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीरें कैद हुई हैं जिनके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक डीडी नगर स्थित कोठारी हाउस के पास रहने वाली बैजंती बाई (60) अपने नाती को अटल पार्क में घुमाने के बाद वापस घर लौट रहीं थी। इसी दौरान पार्क के पीछे वाली गली में बाइक से आए दो बदमाशों ने उसके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। वारदात होने पर महिला ने शोर मचाया और मदद के लिए लोग को पुकारा, लोग पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की।

बदमाशों का सुराग लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो कुछ कैमरों में बदमाश बाइक से जाते हुए कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पीड़िता के मुताबिक मंगलसूत्र बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपटा था। उसने मुंह पर सफेद रंग का गमछा लपेटा हुआ था और बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था। पीड़िता ने बताया कि जो मंगलसूत्र बदमाश छीनकर ले गए हैं उसमें सोने के करीब 10 छोटे मोती और एक सोने का पेंडल लगा हुआ था, मंगलसूत्र का वजन करीब एक तोले से अधिक बताया गया है।

Next Post

ग्वालियर में विवेक मीणा हत्याकांड में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी

Mon Aug 31 , 2026
ग्वालियर: बहोड़ापुर में विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री के भाई विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस और नगर निगम की टीम आरोपियों के घर पहुंची और मकानों की नपाई की। टीम ने फीता […]

You May Like