वाशिंगटन, 09 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों के गुज़रने के लिए ईरान को भुगतान करना स्वीकार नहीं करेगा। श्री मित्सोताकिस ने जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के लिए भुगतान संबंधी अमेरिका-ईरान समझौता नौवहन की स्वतंत्रता के लिए एक खतरनाक मिसाल साबित होगा।
उन्होंने कहा कि लेबनान में संघर्ष विराम, ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच शांति समझौते का एक हिस्सा बनना चाहिए।गौरतलब है कि श्री ट्रंप ने मंगलवार रात को कहा कि वह ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं, और उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ईरान भी होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोलने पर सहमत हो गया है।
इसके बाद, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि तेहरान शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करेगा।
