राजीव गांधी के फैसलों को आज देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़कर देखा जाना चाहिए: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि देश के लिए उनके ऐतिहासिक फैसले आज भी प्रासंगिक हैं। पटवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मताधिकार देकर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में साहसिक और ऐतिहासिक कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने और तकनीकी क्षेत्र में भारत की वैश्विक पहचान बनाने में भी राजीव गांधी के फैसलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पटवारी ने कहा कि आज देश में रोजगार और अर्थव्यवस्था से जुड़े सवालों के बीच राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच को याद करने की जरूरत है। पटवारी ने बताया कि कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक में शिक्षा और छात्रों की आवाज को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में अभियान चलाया जाएगा। पटवारी के मुताबिक, जिस तरह युवा और छात्र सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, वह लोकतांत्रिक जागरूकता का संकेत है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य और शिक्षा को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

Next Post

MP में बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में भरा पानी

Thu Aug 20 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सतना जिले में पिछले 16 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिंडरा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे घरों में […]

You May Like