एआर रहमान को माफी मांगने पर मजबूर किया गया

फिल्म ‘छावा’ को लेकर एआर रहमान के बयान से बवाल मच गया। माफी मांगने के बाद गीतकार वरुण ग्रोवर उनके समर्थन में उतरे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पूरा मामला।

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने इसे एक विभाजनकारी फिल्म बताया था। साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते सांप्रदायिक भेदभाव की ओर भी इशारा किया। रहमान के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

विवाद बढ़ने के बाद एआर रहमान को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो उन्हें इसका खेद है। रहमान ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य कभी किसी समुदाय, व्यक्ति या विचारधारा को नुकसान पहुंचाना नहीं रहा।

Next Post

रेवंत रेड्डी ने मेडाराम में गड्डेलू का उद्घाटन किया, पूजा-अर्चना की

Mon Jan 19 , 2026
मुलुगु, 19 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार सुबह मेडाराम स्थित पुनर्निर्मित गड्डेलू और मंदिर परिसर का उद्घाटन किया। इस धार्मिक स्थल का व्यापक जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद दोबारा उद्घाटन किया गया। पुनर्निर्मित सुविधाओं का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के […]

You May Like

मनोरंजन