दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ सांसद डॉ. राजेश  

सीधी। बदवार में विगत दिवस हुए हृदयविदारक सडक़ हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से चेयर मैन रेड क्रॉस सोसायटी एवं सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने हिनौती निवासी महेंद्र मिश्रा के निवास पहुंचकर उनकी दिवंगत सुपुत्री प्रिय मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया तथा रेडक्रॉस के माध्यम से 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद सांसद पचोखर निवासी अमृतलाल पटेल के निवास पहुंचे, जहां उनकी पुत्रवधू आकांक्षा सिंह पटेल के असामयिक निधन पर परिवार के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान रेडक्रॉस के माध्यम से 20 हजार की सहायता राशि भी प्रदान की गई। सांसद ने चदैनिया निवासी स्व. अमरेश कुमार रावत के निज निवास पहुंचकर भी शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से आत्मीय चर्चा करते हुए दु:ख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। यहां भी रेडक्रॉस के माध्यम से 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि अपनों को खोने का दु:ख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में पीडि़त परिवारों के साथ खड़ा रहना और उन्हें यथासंभव सहयोग देना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Next Post

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ नगर, निकली भव्य शोभायात्रा

Fri Sep 4 , 2026
सीधी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सीधी नगर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। जन्माष्टमी को लेकर नगर में सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए गए, वहीं शाम को भगवान श्रीकृष्ण की भव्य […]

You May Like