लोकसभा में गृह मंत्री शाह का बयान: लोकतंत्र को खत्म करने की किसी में ताकत नहीं, परिसीमन के बाद दक्षिण की सीटें 129 से बढ़ कर 175 हो जाएंगी

नई दिल्ली। ग्रह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चल रही चर्चा के दौरान विपक्ष के आरोपों के बीच हस्तक्षेप करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने की किसी में ताकत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गृह मंत्री ने परिसीमन को लेकर उठ रहे सवालों पर भी स्थिति साफ करते हुए कहा कि दक्षिण भारत की लोकसभा सीटें परिसीमन के बाद 129 से बढ़कर 175 हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए और वह इसे कल के बजाय आज ही स्पष्ट कर देना चाहते हैं।

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि परिसीमन एक्ट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया पहले की तरह ही तय नियमों और प्रावधानों के अनुसार संचालित होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन कर रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Next Post

बीएचईएल में ग्रीनको सर्टिफिकेशन हेतु सीआईआई का ऑडिट

Thu Apr 16 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में पर्यावरण मानकों के अनुरूप ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की तीन सदस्यीय टीम द्वारा दो दिवसीय ऑडिट किया गया। ऑडिट की कार्यवाही की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने की, जिन्होंने टीम को इकाई द्वारा अपनाई गई प्रमुख […]

You May Like