टोरंटो में ख़तरनाक पिच के चलते कनाडा और नीदरलैंड्स का मैच रद्द हुआ

टोरंटो 17 जून (वार्ता) कनाडा और नीदरलैंड्स के बीच चार ओवर तक यहां खेले गये वनडे मैच को पिच में असमान्य उछाल को देखते हुए रद्द कर दिया।
यह मैच आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 टूर्नामेंट का हिस्सा था जो कि 2027 के वनडे विश्व कप के लिए टीमों को प्रवेश मिलता। नीदरलैंड्स द्वारा पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद मैच को 4.1 ओवर के खेल के बाद ही रद्द करना पड़ा। नीदरलैंड्स 15 के स्कोर पर एक विकेट गंवा चुकी थी और मैक्स ओ’डाउड दूसरे ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे। पिच में असमतल उछाल था और छोटे अंतराल में ही गेंद कई बार बल्लेबाजो के शरीर पर लगी।
इस मैच से चार दिन पहले ही 12 जून को आईसीसी ने एक बयान जारी कर आठ जून को अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच इसी मैदान पर खेले गए मुकाबले की पिच को असंतोषजनक रेटिंग और एक डिमेरिट अंक दिया था।

अमेरिका-नीदरलैंड्स मैच की पिच को लेकर मैच रेफरी फिल थॉम्पसन ने कहा था, “इस स्तर के क्रिकेट के लिए जिस स्तर की पिच होनी चाहिए, वैसी यह पिच नहीं थी। दोनों कप्तानों ने इस पिच पर निराशा जताई और मैच अधिकारियों ने इसे “बहुत ख़राब” माना। असमतल उछाल के चलते पिच पर खेलना काफ़ी चुनौतीपूर्ण था और खेलने के लिए यह पिच असुरक्षित हो गई थी। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मेरा मानना है कि पिच को असंतोषजनक रेटिंग दी जानी चाहिए।”

Next Post

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके, एक की मौत, 40 घायल

Wed Jun 17 , 2026
जकार्ता, 17 जून (वार्ता) इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में तेज भूकंप के कारण हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 40 अन्य लोग घायल हुए हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार मंगलवार को आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गयी। […]

You May Like