केन-बेतवा प्रभावित 14 गांवों में लगेंगे शिविर, पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर मृणाल मीणा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना के पुनर्वासित 14 गांवों में शिविर लगाकर लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और आयुष विभाग को संयुक्त रूप से शिविर लगाने के निर्देश दिए। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, समग्र आईडी, आधार अपडेशन, लाड़ली बहना योजना में नामांकन, हैंडपंप, पीएम किसान की ई-केवाईसी सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रभावित गांवों में दोबारा सर्वे कराकर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई पात्र व्यक्ति मुआवजा या पुनर्वास पैकेज से वंचित न रहे।

एनटीपीसी बरेठी प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद भुगतान से वंचित लोगों से वचन पत्र लेकर एनटीपीसी के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। तरमीम और मुआवजा वितरण से जुड़ी लंबित समस्याओं का भी जल्द निराकरण करने को कहा गया।

हर घर तिरंगा अभियान में कलेक्टर ने जिलेवासियों से की सहभागिता की अपील

शासन के निर्देशानुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा ग्राम, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

Next Post

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाराम कुदरिया समिति ने किया वृक्षारोपण , कार्यकारिणी का गठन हुआ

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाराम कुदरिया जन कल्याण सेवा संकल्प समिति के तत्वाधान में आज झांसी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया वैसे तो यह संस्था प्रत्येक रविवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित करती रहती है इस संस्था द्वारा आज 2.0 वृक्षारोपण कार्यक्रम […]

You May Like

Play sound