चूनाभट्टी में शादी समारोह के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन आरोपी फरार

भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में आपसी विवाद करते हुए 3 लोगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में चूनाभट्टी थाना पुलिस जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक बाबा नगर निवासी सुमित बैरागी ने उन पर तीन लड़कों की तरफ से जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान के आरोपी युवक सचिन महाले, सुमित मालवीय और भूरा ने शुक्रवार को देर रात एक शादी के कार्यकर्म के दौरान उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की. इस विवाद के दौरान आरोपी सुमित मालवीय ने पीड़त पर जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित खुद का बचाव करता रहा लेकिन उसके हाथों में चाकू के घाव बन गए. पीडित सुमित बैरागी अपनी जान बचाते हुए थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. सभी फरार आरोपियों की तलाश में चूनाभट्टी थाना पुलिस जुटी है.

Next Post

नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो व SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Sat Feb 7 , 2026
भोपाल। गुनगा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेडखानी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पाक्सो और एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी को 16 वर्षीय पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज […]

You May Like