नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो व SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज

भोपाल। गुनगा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेडखानी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पाक्सो और एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी को 16 वर्षीय पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी की दोपहर वह जंगल से लकड़ी लेकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान जंगल में आरोपी लोकेश साहू उर्फ लक्ष्मीनारायण साहू (35)निवासी ग्राम कलारा ने उसे अकेला पाकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ की. पीड़िता का आरोप है कि उसे डराने के लिए आरोपी ने रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी. आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

Next Post

इंटर कॉलेज कराटे कॉम्पीटिशन में जीता मेडल

Sat Feb 7 , 2026
ब्यावरा। ब्यावरा के 2 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय डिविजनल इंटर कॉलेज कराटे कॉम्पीटिशन में मेडल जीता है. राजगढ़ कराटे संघ के सचिव अक्षय शर्मा के अनुसार जिले के घनश्याम पिता राजेश कुशवाह ने भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में 80 वजन समूह में 6 फाईट जीती और सेमीफाइनल […]

You May Like

मनोरंजन