रीवा: 6 दिन बाद सिलपरा डैम से मिला सेना के जवान गौरव द्विवेदी का शव, नहर बंद कर 40 फीट पानी घटाने के बाद मिली लाश

रीवा। सिलपरा डैम में 6 दिन से लापता सेना के जवान का शव आखिरकार मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। सीधी के बघवार गांव निवासी 28 वर्षीय गौरव द्विवेदी नहाते समय डैम के गहरे पानी में डूब गए थे।

परिजनों के अनुसार, पिछले बुधवार को गौरव भाई-बहनों के साथ सिलपरा डैम घूमने आए थे। नहाते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

लगातार 6 दिन तक सर्च के बाद भी शव नहीं मिला तो मंगलवार को नहर का पानी रोक दिया गया। पानी बंद करने से डैम की गहराई करीब 40 फीट कम हो गई। सुबह 6 बजे शुरू हुए संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 9 बजे जवान का शव निकाल लिया गया।

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने NDRF-SDRF टीमों के लगातार प्रयासों की सराहना की है।

Next Post

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी मजबूत

Tue Jun 9 , 2026
मुंबई, 09 जून (वार्ता) पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे और प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी ऊपर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 394.50 अंक (0.54 प्रतिशत) चढ़कर 73,918.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 135 अंक […]

You May Like