भोपाल। मप्र कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों को मंजूरी दी है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार लिया गया है, जिसमें संगठन की कार्यक्षमता और जनसंपर्क को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।
इन नियुक्तियों के तहत आठ जिलों में कार्यकारिणी, 12 नगर अध्यक्ष तथा चार जिलों की 10 विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस विस्तार में निवाड़ी, भिंड शहर, मुरैना शहर, छतरपुर, देवास ग्रामीण, अनुपपुर, खंडवा और शहडोल जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने बताया कि पार्टी लगातार संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा आएगी और वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए प्रदेश में कांग्रेस को और सशक्त बनाएंगे।
