​बंडा क्षेत्र में समय पर पूरे होंगे बिजली कार्य, मुख्य अभियंता ने दिए निर्देश

सागर। मुख्य अभियंता सागर रीज़न देवेंद्र कुमार द्वारा विधायक बंडा वीरेंद्र सिंह लम्बरदार से विभागीय कार्यों को लेकर बैठक की गयी, जिसमें मुख्य अभियंता द्वारा विधायक को विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई एवं चल रहे कार्यों के सम्बन्ध मे विस्तृत चर्चा की गई | विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र में आरडीएसस योजना अंतर्गत कार्यों में गति लाने एवं क्षेत्र में विभागीय कार्यों को समय से करने हेतु कहा गया जिस पर मुख्य अभियंता द्वारा विधायक को आश्वस्त किया गया | विधायक द्वारा विभाग में पूर्व में लागू समाधान योजना एवं नवीन प्रस्तावित धाबोली तिगड्डा में उपकेंद्र स्वीकृत होने पर प्रशंसा व्यक्त की | मुख्य अभियंता द्वारा उपस्थित अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता को विधायक द्वारा बताए गये कार्यों को समय से करने हेतु निर्देशित किया साथ ही उपस्थित मेसर्स साकार कंपनी के प्रतिनिधि को भी बंडा क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के कार्यों में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Next Post

सरवटे बस स्टैंड के वैष्णो होटल की छत पर लगी आग

Fri Jun 5 , 2026
इंदौर: सरवटे बस स्टैंड स्थित एक होटल की छत पर गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते दो हजार लीटर पानी से आग पर काबू पा लिया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन […]

You May Like