U19 Asia Cup 2026: यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

ओमान, भारत-यूएई के बीच अंडर-19 एशिया कप का आज 19वां मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के लिए ये करो या मरो वाला यह मैच है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी मंगलवार, 10 नवंबर को भारतीय अंडर-19 टीम और यूएई अंडर-19 टीम के बीच ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला किया है। ऐसे में अब पहले टीम इंडिया बैटिंग करेगी। ये मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होने वाला है.

भारत ने अब तक टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में जीत मिली है और एक में हार का सामना किया है. इसी वजह से भारत की अभी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. लेकिन, अगर भारतीय टीम को अगले दौर में पहुंचना है, तो हर हाल में यूएई के साथ खेले जाने वाले मैच को जीतना होगा।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत U19 की प्लेइंग-11: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (डब्ल्यू), मनल चौहान, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद।

संयुक्त अरब अमीरात UAE U19 की प्लेइंग-11: मुहम्मद साद (विकेटकीपर), अयान मिस्बाह (कप्तान), अहमद खुदादाद, यायिन राय, मोहम्मद नफीस, हदायतुल्ला खान, बिलाल खान, नसीम खान, नूरुल्लाह अयोबी, ज़ैनुल्लाह रहमानी, उदीश सूरी।

Next Post

ईरान संघर्ष के खत्म होने की दिशा में 'सकारात्मक गति' बनी है: ट्रंप

Tue Nov 10 , 2026
वाशिंगटन, 10 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म होने के सकारात्मक संकेत नजर आ रहे हैं, लेकिन वह हमले करने के लिए भी तैयार हैं। श्री ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल सानी […]

You May Like