.
सीधी।नशे से दूरी है जरूरी राज्यव्यापी अभियान के 15वें दिन सीधी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति को लेकर विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में, सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। थाना कोतवाली सीधी ने सखी वन स्टॉप सेंटर में जागरूकता, हस्ताक्षर अभियान और शपथ का आयोजन किया, वहीं पूजा पार्क में खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। जमोड़ी, मड़वास, सेमरिया, बम्हनी, मझौली, कमर्जी, रामपुर नैकिन और अमिलिया थानों द्वारा भी अलग-अलग स्थलों पर ग्रामीणों, छात्राओं, श्रद्धालुओं और खिलाड़ियों को पोस्टर, रंगोली, चित्रकला, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियानों के माध्यम से नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इन कार्यक्रमों ने समाज में नशा के खिलाफ जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
