नरेंद्र बरवाल ने पहले राउंड में जीत के साथ पदक पक्का किया

आइची नागोया, 27 सितंबर (वार्ता) भारत के नरेंद्र बरवाल ने पुरुष 90 किग्रा क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड के अदथापोंग सेंगतेप को रेफरी स्टॉपेज के जरिए पहले राउंड में हराकर अपना पदक पक्का कर लिया।
नरेंद्र ने शुरुआत से ही मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा। अदथापोंग को दो बार स्टैंडिंग काउंट मिला और तीसरी बार काउंट मिलने के बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया।
मुकाबला दो मिनट से भी कम समय में खत्म हो गया। इसके साथ ही नरेंद्र, अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा के साथ भारत के लिए दिन का तीसरा बॉक्सिंग पदक पक्का करने वाले मुक्केबाज बन गए।

.....

Next Post

लावरोव ने सैन्य महत्वाकांक्षाओं को लेकर जर्मनी को दी चेतावनी, यूक्रेन युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

Sun Sep 27 , 2026
न्यूयॉर्क, 27 सितंबर (वार्ता)रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए जर्मनी की सैन्य महत्वाकांक्षाओं पर सीधा हमला बोला और बर्लिन पर यूरोप की सबसे ताकतवर सेना खड़ी करने की आड़ में यूक्रेन का मुख्य मददगार बनने का आरोप लगाया है। जर्मन […]

You May Like