जबलपुर: कानून व्यवस्था को और मजबूत करने पुलिस अधीक्षक ने फेरबदल किया है। ग्रामीण अंचल के दो थाना प्रभारी को हटाया गया जबकि तीन थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। बरेला थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा को हटाते हुए लाइन भेजा गया है।
जबकि मझौली थाना प्रभारी जयप्रकाश द्विवेदी को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक अनिल पटेल को पुलिस से बरेला थाने की कमान सौंपी गई है। गोसलपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मर्सकोले को मझौली थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक मज्जू शर्मा को गोसलपुर थाने की कमान सौंपी गई है।
