जेल मेें बदमाश बेटा, पिता ने पीडि़त को धमकाया, बेरहमी से पीटा

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत लेमागार्डन सरकारी स्कूल गेट के सामने जेल में बंद बदमाश के पिता ने पीडि़त को धमकाते हुए मारपीट कर दी।पुलिस के मुताबिक करन सेन 21 वर्ष निवासी घोड़ानक्कास मिलौनीगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोटर पम्प की दुकान गोपाल सदन में काम करता है। सोमवार को अपने साथी हर्षित श्रीवास के साथ सुभाषनगर गोहलपुर से वापस घर आ रहा था।

दोपहर लेमागार्डन सरकारी स्कूल गेट के सामने पहुंचे तभी चंडालभाटा निवासी सनोज मलिक मिला जो बोला कि तुमने मेरे लडक़े सूर्या मलिक के खिलाफ ग्वारीघाट में रिपोर्ट लिखाये हो, उक्त केस में 5-10 हजार रूपये खर्च हो गये हैं पैसे वापस करो, पैसे देने से मना करने पर सनोज मलिक गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट कर गाल एवं पीठ में चोट पहॅुचा दी और धमकाते हुए भाग गया।

विदित हो कि सूर्या मलिक ने अपने साथियों के साथ मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी बनाया था और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित पिता के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

पानी टंकी निर्माण का लोहा ले गए चोर

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत बनवार में पानी टंकी निर्माण मेें लगने वाला लोहा चोर चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक आनंद सिंह राजपूत 53 वर्ष निवासी तहसील चौक पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विक्रांत सेफ गार्डन इंडिया प्राईवेट लिमिटेड में सुरक्षा अधिकारी के पद पर जबलपुर में कार्यरत […]

You May Like

मनोरंजन