बेकाबू स्कॉर्पियो ने शोरूम में मचाई तबाही: नशे की हालत में चालक ने 7 वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल

इंदौर। शहर के व्यस्ततम निगम चौराहे पर गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. निगम चौराहे पर बेकाबू स्कॉर्पियों के चालक ने नशे शोरुम में घुसाई कार. जिसमें सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि चार लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने जा रहे लोगों व वाहनों को टक्कर मारते हुए सीधे एक कपड़े के शोरूम में जा घुसा. घटना के समय चौराहे पर काफी आवाजाही थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई. मामले में फरियादी 35 वर्षीय राहुल जैन निवासी पेन जॉन कॉलोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक गजानंद मालवीय निवासी भवानी नगर, सांवेर रोड के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि चालक नशे की हालत में पाया गया. उसे हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है. प्रारंभिक जानकारी में यह पता चला है कि हादसे में सात दोपहिया और चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. वहीं चार लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर यातायात डायवर्ट किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की पूरी श्रृंखला स्पष्ट हो सके. पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

100 केंद्रों में हुई संस्कृत की बोर्ड परीक्षा 

Thu Feb 19 , 2026
जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को दसवीं कक्षा का संस्कृत विषय का पेपर हुआ। सहायक संचालक आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर कुल 100 केंद्रों पर आयोजित हुई। जिसमें कुल 20678 विद्यार्थी परीक्षा में […]

You May Like