रुपया 44 पैसे टूटा

मुंबई, 26 मई (वार्ता) कच्चे तेल में रही तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 44.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.7050 रुपये प्रति डॉलर बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 34 पैसे की मजबूती के साथ 95.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया में आज पूरे दिन गिरावट रही। यह 17 पैसे गिरकर 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.34 रुपये और नीचे 95.79 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से रुपया दबाव में रहा। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा तीन प्रतिशत चढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही 0.1 प्रतिशत नरमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपये की गिरावट कुछ हद तक नियंत्रित रही।

 

 

 

 

Next Post

दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने किया काम

Tue May 26 , 2026
​ग्वालियर। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने हाथों और बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ​ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी […]

You May Like