दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने किया काम

​ग्वालियर। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने हाथों और बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ​

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं कीं तो आगामी 2 जून से प्रदेशभर के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं।

​कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं कि 10 वर्ष की संविदा अवधि पूरी कर चुके सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाए, नियमित कर्मचारियों के समान ही संविदा कर्मियों को भी अवकाश का लाभ मिले, नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर महंगाई भत्ता दिया जाए, अन्य राज्यों की भांति संविदा कर्मचारियों को भी 10 प्रतिशत इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाए, सभी कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा और एनपीएस का लाभ दिया जाए।

​कर्मचारियों का कहना है कि वे मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं, लेकिन अगर सरकार ने अपना अड़ियल रवैया नहीं बदला तो वे उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।

Next Post

संजीवनी की बत्ती गुल, भीषण गर्मी में परेशान रहे मरीज

Tue May 26 , 2026
​ग्वालियर। क्षेत्रीय कार्यालय वार्ड क्रमांक 17 स्थित संजीवनी क्लीनिक में उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली कंपनी द्वारा अचानक क्लीनिक का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। इस भीषण गर्मी के मौसम में बिजली कटने के कारण इलाज कराने आए मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना […]

You May Like