निर्धारित तारीखें गुजरीं,पानी की टंकियों नहीं हुई सफाई

सतना : नगर निगम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ एवं कीटाणुरहित पेयजल आपूर्ति का दावा एक बार फिर कागजों तक ही सीमित होता नजर आ रहा है. नगर निगम प्रशासन ने 23 जुलाई से 11 अगस्त तक शहर की सभी प्रमुख पेयजल टंकियों, फिल्टर प्लांट, क्लेरिफायर और सम्प वेल की चरणबद्ध सफाई एवं धुलाई का ढिंढोरा पीटा था. लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी सांसद निवास टंकी, ट्रांसपोर्ट नगर टंकी और फिल्टर प्लांट (डब्ल्यूटीपी) टंकी की सफाई का काम अब तक शुरू ही नहीं हो सका है.

शेड्यूल के अनुसार, डब्ल्यूटीपी टंकी की सफाई 5 अगस्त, सांसद निवास टंकी की 7 अगस्त और ट्रांसपोर्ट नगर टंकी की सफाई 8 अगस्त को होनी तय थी. हालांकि निर्धारित तिथियां गुजरने के बावजूद इन टंकियों में पसरी गंदगी और गाद को साफ नहीं किया गया है. अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण हजारों की आबादी को गंदा और दूषित पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई के नाम पर सिर्फ तिथियां घोषित कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है, जबकि असल में टंकियों की सफ़ाई नहीं हो सकी.

इनका कहना

जो भी टंकी समय पर साफ़ नहीं हुई है वह कल तक साफ़ हो जाएगी
हिमांशु ताम्रकर उप यंत्री

Next Post

प्रज्ञानानंद ने सिंकफील्ड कप में दिखाया दम

Wed Aug 12 , 2026
सेंट लुइस, भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने सिंकफील्ड कप 2026 के दूसरे राउंड में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने करीब 6 घंटे तक चले मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियनशिप के चैलेंजर जावोखिर सिंडारोव को 95 चालों में मात दी। इस जीत के साथ प्रज्ञानानंद ने टूर्नामेंट में खाता खोला और […]

You May Like