
भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल स्थित वाटिका जलपान गृह के नवीनीकृत एक्सटेंशन काउंटर (फार्मेसी) का लोकार्पण गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगीता रामनाथन एवं बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा रोजी उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नवीनीकृत काउंटर से मरीजों और आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम में डॉ. पोमिला सचदेवा, महाप्रबंधक एवं मुख्य चिकित्सा सेवाएं, सहित चिकित्सक, अधिकारी एवं बीएचईएल लेडीज क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वाटिका सेंटर की उपाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सचिव बीना बरनवाल, कोषाध्यक्ष मंजू शौरी, शीतल जुनेजा, योगिता बघेल, अनुजा मजूमदार, ललिता चटर्जी, मनीषा शर्मा, निशा मीना, दीपाली गोस्वामी तथा मैनेजर सुमेर सिंह लोवंशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
