राशिफल-पंचांग : 10 जनवरी 2026

पंचांग 10 जनवरी 2026:-

रा.मि. 20 संवत् 2082 माघ कृष्ण सप्तमीं शनिवासरे दिन 11/5, हस्त नक्षत्रे शाम 6/21, अतिगण्ड योगे रात 7/52, वव करणे सू.उ. 6/44, सू.अ. 5/16, चन्द्रचार कन्या, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 10 जनवरी 2026

वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, यात्रा का योग है,व्यय मेंकमी होगी, व्यवसाय मेंसुधार होगा, वर्ष के मध्य में परिश्रम केउपरांत आंशिक सफलता प्राप्त होगी, शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, अत्याधिक व्ययहोगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक लाभ के योग हैं, व्यवसाय मेंवृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का मान सम्मान बढ़ेगा, शिक्षा के क्षेत्र मेंवृद्धि होगी, यश कीर्ति बढ़ेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को शत्रु षडय़ंत्र से सतर्कता बांछनीय, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को संयम से कार्य करना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का बचपन की मित्रता का लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अपनी कार्यक्षमता का परिणाम सुखद प्राप्त होगा.

———————————————————

आज का भविष्य- शनिवार 10 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशाील मिलनसार और न्यायप्रिय होगा, भूमि भवन मकान आदि का सुख रहेगा. नौकरी आदि में सफलता मिलेगी. माता का भक्त होगा. जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा.

———————————————————

मेष- स्वास्थ्य में उतार चढाव बना रहने से सेहत बिगड़ सकती है. मामूली बात पर मित्रों से कहासुनी होगी. मानसिक प्रसन्नता होगी. थोडे लाभ में भी संतोष रहेगा.

वृषभ- आपके सहज स्वाभाव का लोग गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं. निकट संबंधियों का सहयोग रहेगा.मनचाही सफलता मिलेगी. कामकाज पूरा होगा.

मिथुन- आपका कड़ा व्यवहार घर में कलह का कारण बन सकता है. विद्या पक्ष में उन्नति होगी. कामकाजी महिलाओं को अच्छी सफलता का योग है.

कर्क- आकस्मिक विस्तार की संभावना को बल मिलेगा. कामकाज की देरी से खिन्नता होगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में यथेष्ठ सफलता मिलेगी. कार्य की अधिकता रहेगी.

सिंह- आप किसी बात को लेकर भयभीत हो सकते हैं. मित्रों का साथ वृश्चिके बढऩे की हिम्मत देगा. परिश्रम अधिक रहेगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग मिलेगा.

कन्या- मित्रों से किया गया वादा निभाना मुश्किल होगा, नए काम की तलाश में सफलता मिलेगी. कामकाज के प्रति उत्साह बना रहेगा. व्ययभार की अधिकता रहेगी.

तुला- कामकाज निपटाने के लिये किसी के सहयोग की जरूरत होगी. लाभ होने का योग है. यात्रा आदि का योग प्रबल रहेगा. प्रयत्नों में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- दूसरों को अपने व्यक्तिगत मामलों में दखल का अवसर न दें. अनपेक्षित वृश्चिकन्तुकों से धन व्यय होगा. परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी. सुखद अनुभवों की प्राप्तिहोगी.

धनु- भौतिक सुख सुविधा में बढ़ोत्तरी संभव है. कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव व बर्चस्व बढ़ेगा. स्त्री जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. आर्थिक कार्यो में सुधार होगा.

मकर- कुछ लोग आपसे नजदीकी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं. व्यवसायिक क्षेत्र में सुधार होगा. अतिथि वृश्चिकमन का योग है. संयम से कार्य करें.

कुम्भ- रूकी योजनाओं में गति देने में सफलता मिलेगी. पारिवारिक परेशानी दूर होगी. हितकारी लाभदायक योजनायें बनेंगी. उत्साह बना रहेगा.

मीन- कैरियर में आ रही बाधा दूरी होंगी. कम लाभ में भी संतोष रहेगा. उचित मार्गदर्शन मिलेंगे. मित्र आपकी मदद करेंगे.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

माघ कृष्ण सप्तमीं को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीपल खांड़ गेहॅू, सूत, जौ, चना, तिल, तेल, में तेजी होगी. वायदा विचार आज शेयर बाजारों के रूख पर व्यापार करना लाभदायक रहेगा. भाग्यांक 2559 है.

———————————————————

 

Next Post

भागीरथपुरा कांड: पूरे प्रदेश में वॉटर ऑडिट जरूरी

Sat Jan 10 , 2026
इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता है, लेकिन भागीरथपुरा में जहरीले पानी की घटना ने सबकी आंखें खोल दीं हैं. जर्जर पाइप लाइनों से सीवेज पीने के पानी में घुल गया, जिससे कई लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद कराए गए नगर निगम के […]

You May Like