कोलकाता में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर विवाद, पुलिस ने स्थिति संभाली।
कोलकाता, 18 अगस्त (वार्ता): फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर आज कोलकाता में भारी हंगामा हुआ। फिल्म लॉन्च कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए और हंगामा करने लगे, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही कार्यक्रम सुचारू रूप से आगे बढ़ पाया। विवेक ने कहा, “हमारी फिल्म में… बंगाल के इतिहास और वर्तमान को दिखाया गया है। हम सिर्फ सच दिखा रहे हैं।”

