डीएमएफ में हुई लूट,जनता-जनार्दन को बताउंगा: राजेश

सिंगरौली । आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश सोनी ने जिला प्रशासन और जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए एक बड़े वित्तीय घालमेल का अंदेशा जताया है।

सिंगरौली की खनन प्रभावित गरीब जनता, आदिवासियों और किसानों के स्वास्थ्य, शिक्षा और शुद्ध पेयजल के विकास के लिए आरक्षित डीएमएफ फंड से 10 करोड़ 10 लाख की भारी-भरकम राशि सिंगरौली हवाई पट्टी के निर्माण और विस्तार के लिए डाइवर्ट कर दी गई है। उद्योगपतियों के लिए व्हीआईपी ऐश, जनता के लिए सिर्फ दिखावा साबित हुआ। राजेश सोनी ने प्रेस के जारी बयान में कहा कि सिंगरौली का आम नागरिक आज भी धूल, प्रदूषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है। जिस हवाई पट्टी को चमकाने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई का 10.10 करोड़ पानी की तरह बहा दिया गया, वहाँ सिंगरौली की आम जनता के लिए कोई नियमित विमान सेवा उपलब्ध ही नहीं है। आम जनता के नाम पर केवल दिखावे के लिए कभी-कभी कोई एयर टैक्सी चलती है, जबकि हकीकत यह है कि इस 10.10 करोड़ के रनवे का असली लाभ केवल अडानी जैसी बड़ी निजी कंपनियों और रसूखदार उद्योगपतियों के निजी चार्टर्ड विमानों को मिल रहा है। राजेश सोनी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सिंगरौली की जनता के हक की तिजोरी पर यह डाका अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरटीआई से जानकारी आते ही इस पूरे मामले को जनता के बीच ले जाया जाएगा ।

Next Post

नर्मदा जल के साथ देववृक्ष ले जाना प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश: प्रहलाद पटेल

Fri Jul 10 , 2026
जबलपुर। आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाली 16वीं संस्कार कावड़ यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को घंटाघर स्थित कन्वेंशन सेंटर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, महापौर अन्नू सिंह, […]

You May Like