भोपाल। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भोपाल मेट्रो की नई समय-सारणी सोमवार 17 अगस्त से लागू की जा रही है. जिसे आम जनता को मेट्रो सेवाओं के यात्रा संबंधी आवश्यकताओं के देखते हुए तैयार की गई. मेट्रो द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो रेल मिलेगी.
-नई समय-सारणी
सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे एम्स स्टेशन से पहली मेट्रो दोपहर 12:00 बजे
सोमवार से शनिवार तक
मेट्रो सेवा सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7:00 बजे
एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे
कुल 62 फेरे (दोनों दिशाओं सहित)
रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश
मेट्रो सेवा सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक
सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 8:00 बजे
एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 8:30 बजे
कुल 70 फेरे
भोपाल मेट्रो का नया टाइम-टेबल : जानिए सुभाष नगर और AIIMS से कब मिलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
