जीतू पटवारी ने रोका ओवरलोड ट्रक, रॉयल्टी जांची

शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी देर शाम रीवा से लौटते समय शहडोल पहुंचे। इस दौरान व्यावहारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि रास्ते में उन्हें रेत से भरा एक ओवरलोड ट्रक दिखाई दिया।

पटवारी ने तुरंत ट्रक को रुकवाया और रॉयल्टी चेक की। जांच के दौरान उन्होंने बताया कि लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जबकि इस समय मानसून सत्र चल रहा है। रॉयल्टी में न तो तारीख का उल्लेख था और न ही रेत की सही मात्रा की जानकारी दर्ज थी। जीतू पटवारी स्वयं ट्रक के ऊपर चढ़कर रॉयल्टी की जांच करते नजर आए। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में खुलेआम अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे।

Next Post

चूहा कांड: ठेका कंपनी पर 50 हजार का लगा जुर्माना

Wed Sep 17 , 2025
कलेक्टर का फरमान हुआ तब हुई कार्रवाई, सुपरवाईजर, कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी जबलपुर। महाकौशल के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को चूहों द्वारा कुतरने का मामला अब तूल पकड़ा जा रहा है। कलेक्टर का फरमान मिलने के बाद मेडिकल […]

You May Like