रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर अगस्त में कीव का दौरा करेंगे

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका से एक बड़ी कूटनीतिक खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुश्नर इस महीने के अंत में यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा कर सकते हैं।

व्हाइट हाउस की बैठक के बाद बनी सहमति

यह संभावित दौरा हाल ही में वाशिंगटन में राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई उच्च स्तरीय मुलाकात के दौरान बनी सहमति का परिणाम माना जा रहा है। हालांकि दोनों अमेरिकी दूत इससे पहले कई बार रूस की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन कीव के लिए यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा।

कूटनीतिक प्रयास और जमीनी हालात

विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा यूक्रेन के प्रति अमेरिकी प्रशासन के बदलते रुख का संकेत है। एक तरफ जहां शांति स्थापना के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ युद्ध के मैदान में रूसी हमले और तबाही का दौर लगातार जारी है।

Next Post

उत्तर कोरियाई मिसाइलों से यूक्रेन पर भीषण हमला, एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 8 लोगों की मौत से हड़कंप

Fri Jul 31 , 2026
कीव,  रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे खूनी संघर्ष में एक नया और विनाशकारी मोड़ आ गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि हाल ही में हुआ भीषण मिसाइल हमला उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए किया गया है। एक परिवार […]

You May Like