पंडित नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन

ग्वालियर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में पं. नेहरू प्रतिमा पर आज प्रातः शहरवासियों एव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नमन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव मौजूद थे। सभी कांग्रेसजन कम्पू स्थित नेहरू उद्यान पहुंचे जहां पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, चंद्रमोहन नागौरी, विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेन्दु शुक्ला, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, महाराज सिंह पटेल, मप्र कांग्रेस, जिला, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस  , सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने के लिए अहम योगदान दिया। इनमें प्रमुख रूप से आइआइटी, आइआइएम और एम्स जैसे संसाधन को मूर्त रूप दिया। भाखड़ा-नांगल बांध परियोजना देश को समर्पित की। कई पंचवर्षीय योजनाएं लागू की गई। 1951 में प्रथम एशियाई खेल का शुभारंभ हुआ। युवाओं के उत्थान के लिए नेहरू युवक कल्याण केंद्र स्थापित किया। ऐसे कई संसाधन देश को इनके अथक प्रयासों से मिले, ऐसी महान विभूति को आज हम नमन करते हैं।

Next Post

महिला सैनिक ने सुसाइड-नोट लिखकर प्लाटून कमांडेंट पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Wed May 27 , 2026
शिवपुरी: यहां होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ एक महिला सैनिक ने प्लाटून कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला सैनिक ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की इच्छा जताई। इस घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।महिला […]

You May Like