महिला सैनिक ने सुसाइड-नोट लिखकर प्लाटून कमांडेंट पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

शिवपुरी: यहां होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ एक महिला सैनिक ने प्लाटून कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला सैनिक ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की इच्छा जताई। इस घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।महिला सैनिक अंजलि भदौरिया ने बताया कि उनकी अनुकंपा नियुक्ति हुई थी और वह पिछले तीन वर्षों से होमगार्ड कार्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

सुबह 11 बजे ड्यूटी पर पहुंचने के बावजूद, 11 बजकर 16 मिनट पर उनकी गैरहाजिरी दर्ज कर दी गई, जबकि वह उस समय कार्यालय में रोजनामचा भर रही थीं। अंजलि भदौरिया के अनुसार इससे पहले भी कई बार उनकी गैरहाजिरी लगाई जा चुकी है। उनका आरोप है कि प्लाटून कमांडेंट राघवेंद्र हाकरे चाहते हैं कि वह कार्यालय आने और जाने की जानकारी व्यक्तिगत रूप से उन्हें दें। साथ ही, ड्यूटी का निर्धारित समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होने के बावजूद, उन पर शाम 7 बजे तक रुकने का दबाव बनाया जाता है। सैनिक ने कार्यालय की मूलभूत सुविधाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि दफ्तर में पीने के पानी और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है।

Next Post

पीतांबरा पीठ प्रबंधन पर लगे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप

Wed May 27 , 2026
दतिया: श्री पीतांबरा पीठ मंदिर एक बार फिर विवादों में है। पीठ से जुड़े कुछ साधकों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर पीठ प्रबंधन, ट्रस्ट और व्यवस्थापक पर भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और धार्मिक परंपराओं के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पीठ की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर सवाल […]

You May Like