बड़वानी में जल गए डेढ़ लाख रूपए के नोट, किराना दुकान खाक

बड़वानी,जिले के खेतिया थाना क्षेत्र के अंबा पड़ावा गांव में बुधवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान और उससे लगी किराना दुकान में आग लग गई। घर का सामान और दुकान में रखा किराना जल गया। करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी समेत लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक छगन दयाराम (दयाराम गुल्ला भाई) के घर के पास मुख्य बिजली लाइन में फॉल्ट हुआ। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग फैलकर मकान और किराना दुकान तक पहुंच गई। आग देखकर मकान और किराना दुकान तक पहुंच गई। आग देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बुझाने की कोशिश की। आग में करीब 1 लाख 45 हजार से 1 लाख 50 हजार रुपए नकद, किराना दुकान का सामान, फ्रिज, गोदरेज अलमारी, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल गया। आधार कार्ड और खेत के पट्टे समेत जरूरी दस्तावेज भी जल गए। आग में करीब 1 लाख 45 हजार से 1 लाख 50 हजार रुपए नकदए किराना दुकान का सामान, फ्रिज, गोदरेज अलमारी, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल गया। आधार कार्ड और खेत के पट्टे समेत जरूरी दस्तावेज भी जल गए।

Next Post

बाइक का हैंडल उखडऩे से सडक़ पर गिरा चालक, गंभीर 

Wed Nov 11 , 2026
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत ग्राम हत्था में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक का हैंडल अचानक उखडऩे से चालक अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई। वह बेहोशी की हालत में सडक़ पर पड़ा रहा। इसी दौरान वहां से […]

You May Like