बाइक का हैंडल उखडऩे से सडक़ पर गिरा चालक, गंभीर 

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत ग्राम हत्था में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक का हैंडल अचानक उखडऩे से चालक अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई। वह बेहोशी की हालत में सडक़ पर पड़ा रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने तत्काल रुककर घायल की मदद की और उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान उसका हैंडल अचानक उखड़ गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सडक़ पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं वह मौके पर बेहोश हो गया। इसी दौरान थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय मौके पर पहुंचे और सडक़ पर घायल को देखकर एंबुलेंस को सूचना दिलाते हुए घायल को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद घायल को रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि घायल व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उसे गंभीर चोटें आई थीं, इसलिए पुलिस टीम ने तत्काल मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया।

०००००००००००००

Next Post

फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में महिला कर्मचारी बर्खास्त

Wed Nov 11 , 2026
भिण्ड। जिले में फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े प्रकरण में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भिण्ड पवन जैन ने विभागीय जांच में सिद्ध आरोप के आधार पर निलंबित सहायक ग्रेड-3 (आर्म्स शाखा) श्रीमती मधु बाला को सेवा से पृथक करने का दंड अधिरोपित किया है। कार्रवाई से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश […]

You May Like