परिजनों के आक्रोश के आगे झुका प्रशासन, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

रीवा, सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों के आक्रोश के चलते प्रशासन को झुकना पड़ा। कलेक्टर के निर्देश पर तीन डॉक्टरों की टीम दोबारा पोस्टमार्टम करेगी।सतना निवासी अर्चना गुप्ता करीब एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुई थीं। परिजनों ने उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि 5 दिन से वेंटिलेटर पर रहने के दौरान महिला के नाक और मुंह से कीड़े निकलने लगे, लेकिन चिकित्सकों ने देखना तक उचित नहीं समझा, जिससे उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद मंगलवार को पीएम कर दिया गया था। परिजन देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।विरोध के बाद बुधवार सुबह कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर दोबारा पीएम कराने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि संजय गांधी अस्पताल इन दिनों लगातार विवादों में है।

Next Post

आबकारी विभाग का अवैध शराब पर एक्शन: 5380 किलो लाहन नष्ट, 165 लीटर कच्ची शराब जब्त

Tue Sep 8 , 2026
रीवा, सागर की घटना के बाद अलर्ट हुए आबकारी विभाग ने रीवा और नवगठित मऊगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मदिरा के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।वृत्त मऊगंज और चाकघाट के अंतर्गत गांवों, संदिग्ध अड्डों और हाईवे किनारे होटलों-ढाबों पर दोपहर से रात तक दबिश दी गई। […]

You May Like