रीवा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश मोहन प्रधान एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में केन्द्रीय कारागार में मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश श्रीमती अंजली पारे ने बंदीगणों को मानवाधिकार की जानकारी देते हुये कहा कि मानवाधिकार वे अधिकार है जो कि प्रत्येक मानव को जन्म से ही, प्राप्त है.
औद्योगिक न्यायालय के मेम्बर जज के.के. मिश्रा ने मानवा अधिकारो की उत्पत्ति के इतिहास के बारे मे प्रकाश डाला. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार मिश्र ने जेल में बंदियों के मानवाधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी दी. जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में जेल उपाधीक्षक श्याम सिंह कुशवाहा, संजीव गेदले, लीगल डिफ्रेस काउसिल डिप्टी चीफ मंजूर अहमद मंसूरी मौजूद रहे.
