पारसाना और कानेड में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, 70 से अधिक गांवों के लोग पानी को तरस रहे

ब्यावरा/सुठालिया:पहाडग़ढ़ परियोजना के तहत सुठालिया क्षेत्र के लगभग 77 ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की जाती है, जल मिशन विभाग द्वारा पानी सप्लाई किया जाता है किंतु वर्तमान में दूर संचार कंपनी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिछाई जा रही केबल लाइन के कार्य के चलते आये दिन पेयजल लाइन में टूटफूट होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है, कई दिन तक संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है.

गौरतलब है कि परियाजना के तहत जल जीवन मिशन के द्वारा पेयजल सप्लाई की जाती है, इन दिनों बीएसएनएल के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में केबल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, इस कार्य में मशीन के द्वारा अंडरग्राउण्ड केबल बिछाई जा रही है, जिसमें आये दिन मशीन से नलजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है. गुरुवार को भी कानेड के यहां लाइन टूटने से पेयजल सप्लाई प्रभावित रही.
सप्ताह भर तक बंद रही थी दर्जनों गांव में सप्लाई
जानकारी के अनुसार पारसाना के यहां केबल बिछाने के दौरान लाइन क्षतिग्रस्त होने से पारसाना सहित करीब 70 गांवों में पेयजल सप्लाई सप्ताह भर तक बंद रही, जिससे पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रबंधन द्वारा बताने के बाद भी फूट रही लाइन
पेयजल सप्लाई करने वाले प्रबंधन के अनुसार उनके द्वारा पेयजल लाइन कहां-कहां से गुजर रही है, इसको लेकर अवगत कराया जा चुका है, बावजूद इसके आये दिन मशीन से पेयजल सप्लाई लाइन टूट रही है. हालांकि क्षतिग्रस्त लाइन को ठेकेदार द्वारा ही ठीक किया जा रहा है किंतु बार-बार लाइन टूटने से पेयजल संकट की स्थिति निर्मित हो रही है.
जगह-जगह लीकेज पाइप लाइन
जल मिशन के तहत ही ग्राम गिंदोरहाट में पेयजल सप्लाई की जाती है, जानकारी के अनुसार यहां कई दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित है, बताया जाता है कि नाले के समीप से निकली पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण सात-आठ दिन से पेयजल सप्लाई बंद है, गांव में भी कई जगह लाइन लीकेज होना बताया जाता है. इस संबंध में विभाग का कहना है कि आग में सुलगने से नाले के समीप करीब 20 मीटर पाइप लाइन खराब हुई है, पूर्व में भी इसी तरह लाइन खराब होने पर उसे ठीक करवाया गया. पाइप उपलब्ध कर दिया जाता है तो उनके द्वारा लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा. इस समस्या के चलते पेयजल को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

Next Post

चेटीचंड महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Fri Mar 20 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में आयोजित चेटीचंड महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं और भगवान झूलेलाल के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने कहा कि चेटीचंड महोत्सव सामाजिक एकता, आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, जो हमें आपसी […]

You May Like