भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में आयोजित चेटीचंड महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं और भगवान झूलेलाल के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने कहा कि चेटीचंड महोत्सव सामाजिक एकता, आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, जो हमें आपसी भाईचारे और समरसता का संदेश देता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व मनाया गया।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रदेश के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
