पलामू जिले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सौ दिन में 70 जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

नयी दिल्ली, 03 फरवरी (वार्ता) केन्द्र सरकार के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ (बीबीबीपी) अभियान के तहत झारखंड के पलामू जिले में प्रशासन और समाज कल्याण कार्यालय की ओर से शुरू किए गए ‘100 दिन संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न विषयों पर 70 से अधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें विभिन्न आय वर्ग के लाखों लोगों को जोड़ा गया।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीबीबीपी की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पलामू जिले में किशोरियों और महिलाओं, खास तौर पर ग्रामीण समुदायों को प्रभावित करने वाली सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिये विशेष अभियान चलाया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अभियान महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित था।

वर्ष 2015 में शुरू, बीबीबीपी के इस साल 22 जनवरी को 10 वर्ष पूरे हो गये हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान, विभिन्न विषयों पर 70 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान में 7-18 और 18-55 आयु वर्ग के प्रतिभागियों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी, जिनकी संख्या 180,965 तक पहुँच गई, साथ ही 1,440 पुरुष और 82 व्यक्ति दिव्यांग या ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) भी शामिल थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन कार्यक्रमों के तहत लैंगिक असमानता, महिलाओं के अधिकार, उनकी शिक्षा और बाल संरक्षण के महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता को जागरुक किया गया। इनमें महिला शिक्षा और विकास के लिए समुदाय की भागीदारी पर जोर दिया गया।

पलामू जिले में विशेष कार्यक्रम के तहत गर्भधारण पूर्व प्रसवपूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) प्रवर्तन, सामुदायिक जुड़ाव रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और समूह चर्चाओं के माध्यम से पलामू में कम उम्र में विवाह (ईसीएम) को रोकना, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा (ईवीएडब्ल्यूएसी) को समाप्त करना, स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, हस्ताक्षर अभियान तथा वृक्षारोपण समारोह के जरिए बच्चों को लैंगिक समानता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को लेकर प्रोत्साहित करना, पलामू की 265 में से 165 चयनित पंचायतों और लोक सभा (एलएस), झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), लिंग समुदाय संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी), स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और एनजीओ प्रतिनिधियों के माध्यम से आईसीडीएस की 14 परियोजनाओं के महत्वपूर्ण संदेशों को पोस्टर, स्थानीय चैनलों, लघु वीडियो क्लिप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा प्रसारित किए गए।

Next Post

रूसी संसदीय शिष्टमंडल ने बिरला से की मुलाकात

Mon Feb 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 03 फरवरी (वार्ता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार कहा कि भारत और रूस के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी घनिष्ठ मित्रता पूरी दुनिया के लिए सहयोग तथा राजनय का अनुकरणीय उत्कृष्ट […]

You May Like

मनोरंजन