3 संभागों में 11 बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार बकाया करों की वसूली के लिए प्रयास तेज कर दिये हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा जिन करदाताओं को बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की, तालाबंदी एवं नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।सोमवार को 3 संभागों में 11 बकायादारों के विरुद्ध कुर्की, तालाबंदी, नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। कुर्क सम्पत्तियों को अवधि के बाद वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नीलाम करने की कार्रवाई भी की जायेगी।
इन बकायादारों पर गिरी गाज
संभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम की राजस्व टीम ने संभाग स्तरीय सदस्यों के सहयोग से संभाग क्रमांक 2 कछपुरा के मदन महल वार्ड अंतर्गत सैयद माजिद अली पर 1 लाख 99 हजार 8 सौ 6 रूपये बकाया होने पर दुकान में तालाबंदी की , राजू रजक/प्रेमलाल रजक पर 84 हजार 51, तेजिंदर पाल सिंह पर 60 हजार 1 सौ 96, एवं श्रीराम प्रकाश शर्मा पर 33 हजार 23 रूपये बकाया होने पर कुर्की एवं नल काटने की कार्रवाई की गयी।

इसी प्रकार संभाग क्रमांक 8 भानतलैया के शीतलामाई वार्ड अंतर्गत राम दुलारे पर 55 हजार 89 रूपये, बाबूलाला कोरी पर 46 हजार 2 सौ 69 रूपये, आशीष, अशोक कुमार पर 71 हजार 8 सौ 15, मोतीलाल पर 79 हजार 9 सौ 3 रूपये, एवं राजेश कुमार पर 79 हजार 4 सौ 82 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई की गयी, वहीं भगवती संदीप, सुदीप पिता रामेश्वर प्रसाद पर 1 लाख 17 हजार 1 सौ 49 रूपये बकाया होने पर मौके पर 25 हजार रूपये का चैक प्राप्त किया। वहीं संभाग क्रमांक 14 विजय नगर में मोतीलाल वार्ड 38 के अंतर्गत रोशन आरा का. इशरत अली पिता मकसूद अली पता – 1203 चार खम्बा के पास बकाया 2 लाख 4 हजार 3 सौ 14 रूपये होने पर कुर्की की कार्यवाही की गई।

Next Post

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती होगी, सीईओ ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की

Tue Feb 24 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मोनोज अग्रवाल ने सोमवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति और चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय वैठक की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में […]

You May Like

मनोरंजन